फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वंडर बॉक्स प्रशिक्षण शुरू, खेल-खेल में बच्चे सीखेंगे पढ़ना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बीआरसी सभागार में सोमवार को प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए दो दिवसीय वंडर बॉक्स प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्राथमिक अध्यापकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका मूल उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में स्थापित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना-लिखना सिखाना है। तीन से छह वर्ष की आयु में बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है। वंडर बॉक्स की मदद से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे खेल-खेल में अक्षर ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। बीईओ कहा कि यदि बच्चों की नींव मजबूत होगी तो भविष्य में उस पर एक सुंदर भवन का निर्माण किया जा सकता है। प्रशिक्षण में संदर्भदाता शिक्षक निशांत त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी और सरिता सिंह द्वारा उन्हें वंडर बॉक्स उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे केंद्र के बच्चे आनंददायक माहौल में अक्षर और संख्या ज्ञान प्राप्त कर सकें।
उन्होंने प्रतिभागियों को वंडर बॉक्स की विभिन्न गतिविधियों जैसे ''चेहरा पहचानें'', अक्षर ज्ञान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मधु लता राय, किरण राय, स्वाति देवी, सीमा सिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें