स्टेडियम की टीम रही उपविजेता, शांति बाल विद्या मंदिर स्कूल की टीम को तीसरा स्थान मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जूनियर बालक वर्ग के वॉलीबॉल स्पर्धा में कार्मल इंटर कॉलेज की टीम ने स्टेडियम की टीम को 20-16 से हरा दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में छह टीमों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्मल इंटर कॉलेज व स्टेडियम की टीम फाइनल में पहुंची। शांति बाल विद्या मंदिर स्कूल की टीम को तीसरा स्थान मिला।
स्पर्धा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव, अंशकालिक प्रशिक्षक शिवशरण पाठक व आसिफ इकबाल, रिजवान, अजय, अजीत आदि मौजूद रहे।
...
कुश्ती : 45 किलोवर्ग में संजय को पहला स्थान
महराजगंज। जूनियर वर्ग कुश्ती के 45 किलो वर्ग में संजय राय, राजबीर व नागेश्वर, 48 किलो में प्रदीप राय, अमित यादव व आदर्श वर्मा एवं 51 किलो में राज यादव, विशेष एवं फराज ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
55 किलो में श्याम सुंदर, नीरज पासवान व फरमान, 60 किलो में सतेंद्र कुमार, आदित्य यादव व कमलेश यादव एवं 65 किलो में रवि चंद यादव, अविनाश प्रसाद व सुशील शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
71 किलो में अरुण यादव, फैजल अली व लाल बहादुर, 80 किलो में नितेश यादव, निखिल यादव व अजय शर्मा, 92 किलो में कन्हैया गुप्ता, रियाज अली व श्याम बाबू तथा 110 किलो में विशाल कुमार, संदीप एवं मोनू ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। संवाद