फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती और श्रावस्ती ने जीता मैच

Sun, 23 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
cricket logo
विज्ञापन
 पुलिस लाइंस परिसर में रविवार को 18 वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। गोरखपुर जोन की दस जिलों की पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच बस्ती और श्रावस्ती की पुलिस टीम ने जीता। 
विज्ञापन

18 वीं  अंतर्जपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में गोरखपुर,बस्ती और देवीपाटन मंडल के दस जिलों की टीम ने हिस्सा लिया। जबकि देवीपाटन मंडल के बहराईच जिले की पुलिस  टीम ने किसी कारण से प्रतिभाग नहीं किया। पहला मैच बस्ती और बलरामपुर के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती की टीम विजेता घोषित हुई। जबकि दूसरा मैच श्रावस्ती और गोंडा के बीच हुआ। जिसमें श्रावस्ती की टीम विजेता रही। सोमवार को देवरिया और कुशीनगर के बीच खेला जाएगा। प्रभारी एसपी अशोक वर्मा ने कहा कि खेल से आपसी सद्भाव पैदा होता है। खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। आगे बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। फाइनल में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान सीओ आर के सिंह, पेशकार अनिल सिंह, पीआरओ मधुर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें