- एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में महिला सशक्तीकरण पर हुआ कार्यक्रम
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को समाज व देश के विकास में अहम रोल निभाने वाला बताया। गोष्ठी में 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि कारी कमालुद्दीन खान ने कहा कि घर से लेकर कौम और मुल्क को संवारने में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाएं संकोच खत्म कर पुरुष के बराबर खड़ी हो रही हैं। भारत को एक मजबूत देश बनाने में महिलाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस्लाम धर्म में भी महिलाओं को बहुत ज्यादा इज्जत दी गई है। साथ ही महिला के अधिकार पर जोर दिया गया है। अध्यापक आकाश गौतम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ है समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी को पुरुषों के बराबर बनाना है।
महिला सशक्तीकरण से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वतंत्र हो पाएंगी। लैंगिक समानता को कम करने के लिए महिला सशक्तीकरण बहुत आवश्यक है। महिला सशक्तीकरण का मुख्य उद्देश्य समाज का समग्र विकास करना है।
शिक्षिका शिवांगी ने कहा कि चिकित्सा खेल आदि में महिलाएं अहम रोल अदा कर रही हैं। सरकार भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है। शिक्षिका साफिया खातून ने कहा कि महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं।
शिक्षिका अफसाना खातून ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सबसे उचित कदम महिलाओं को शिक्षित करना है। आज महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को मिटाने के लिए महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता है। शिक्षिका दिव्यांशी ने कहा कि आज के युग में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं।
इस दौरान इरशाद अहमद, रिजवान अहमद, अभिषेक कुमार, विजय कुमार, अतीक अहमद, वीरेंद्र कुमार, सना, सुमैया खातून, बरीरा, हादिया खातून आदि मौजूद रहीं।