फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान में 11 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक को किया गया। 2465 महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुई।
विज्ञापन


कोतवाली खलीलाबाद रसूलाबाद, मगहर में, दुधारा क्षेत्र के ग्राम सेमरियांवा, रक्शा कला व करही, धनघटा क्षेत्र के ग्राम उमरिया, मदरा, महुली क्षेत्र के बसियाजोत, मेंहदावल क्षेत्र के कुसौना कला, बढ़या ठाठर, हरपुर, बेलहरकला क्षेत्र के निघुरी, बखिरा क्षेत्र के सई लंगडी, धर्मसिंहवा क्षेत्र के महादेवा नानकार, बौरव्यास, पुनया और महिला थाना क्षेत्र के पटखौली, बनकटिया में चौपाल लगाई गई। महिलाओं, बहू-बेटियों एवं बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें