फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के लिए किया जागरूक

Sat, 17 Jan 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को महिला बीट अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर ग्राम चौपाल का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा के उपाय बताए। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर महोत्सव, दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा अहंकार, गरथौली व सरस्वती शिक्षा निकेतन, महिला थाना ने मेंहदावल बाईपास, बडगो व सरौली, धनघटा थाना के ग्राम मिश्रौलिया, डिहवा व बारीडीहा, महुली थाना के ग्राम सिंघापुर, मेंहदावल थाना के पक्का पोखरा, रुई हट्टा, हर्दीहट्टा व डीएवी इंटर कॉलेज, बखिरा थाना के ग्राम कुसुरुकला, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीराई व धर्मसिंहवा कस्बा में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद किया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें