फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 06 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट का वितरण किया।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्राें में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने खलीलाबाद शहर के गांधीनगर व समय माता मंदिर, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा व गोला बाजार, धनघटा थाना ने क्षेत्र के सोनडीह व भाईसखुर्द, मेंहदावल क्षेत्र के हर्दीहट्टा व रुई हट्टा, महुली थाना के अलीनगर, बखिरा थाना के रानीपुर, बेलहरकला थाना के रमवापुर मिश्र, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार, पुनया व मेंहदूपार गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें