फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 04 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जनपद में रविवार को महिला बीट अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए ग्राम चौपाल का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। विभिन्न हेल्पलाइन के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उड़सरा व माली टोला, दुधारा थाना के परसा, मदना, गगैंचा व दुधारा, महिला थाना ने पटखौली व बरदहिया बाजार, धनघटा थाना के ग्राम गुलहरिया, बिड़हरघाट व उमरिया बाजार, मेंहदावल के परसा पांडेय व तुनियहवां, बखिरा थाना के ग्राम झुगिंया, बेलहरकला के ग्राम झुडि़या और धर्मसिंहवा के बरघाट में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें