संतकबीरनगर। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने सीडीपीओ कार्यालय व जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा व अधिकारों के प्रति सजग, सचेत व सक्रिय कदम के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इसमें महिला विभूतियों के जीवन स्तर पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत, लोकनृत्य मानव शृंखला, रंगोली व जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया है कि मेंहदावल के आंगनबाड़ी केंद्र कौलपुर पर लघु नाटिका, तुलसीपुर में लोकनृत्य, हैंसर परियोजना कार्यालय पर रंगोली सहित मानव शृंखला बनाई गई।