फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवतियों को स्वावलंबी बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी की तरफ से युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की गरीब तबके की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार का नि:शुल्क प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं व युवतियों को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि महिलाएं अपना स्वयं का पार्लर शॉप शुरू कर सकें। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र वितरण के दौरान संस्थान के वरिष्ठ फैकल्टी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रशिक्षण काफी मददगार साबित होगा। समापन समारोह में संस्थान के संकाय सदस्य मनीष कुमार, कार्यालय सहायक सलीम अंसारी, अशोक पांडेय, अनुराधा, नेहा, अन्नू, प्रियंका, रागिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें