फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 80 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 23 May 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई कॉलेज चकदही में आयोजित रोजगार मेले में जानकारी लेते अभ्यर्थी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक राजकीय आईटीआई परिसर चकदही खलीलाबाद में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों में 80 युवाओं को नौकरी मिली है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलॉजी एवं यूनिवर्सल सर्विसेस ने प्रतिभाग किया। इस मेले में 186 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। इसमें से ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स में एरिया ऑफिसर के पद पर 33, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी में सेल्स मार्केटिंग के पद पर 26 एवं यूनिवर्सल सर्विसेस में स्टोर इंचार्ज के पद पर 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 80 प्रतिभागियों को चयन हुआ और उन्हें नौकरी मिली।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी अमित रावत, संदीप गौड़, अभिषेक पाठक, जय सिंह सोनकर, नितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
0000000000000000000000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें