फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिश्तेदारी में जा रही महिला की सोने की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा। बेलहरकला में रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने टैक्सी से जा रही महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस की मदद से चेन मिल गई। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र के नौहट निवासी इंद्रावती पत्नी राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वह 10 मई को दिल्ली से गोरखधाम ट्रेन से ख़लीलाबाद आई थी। खलीलाबाद से टैक्सी से बेलहरकला स्थित एक रिश्तेदार के घर शादी में जा रही थी। टैक्सी में अन्य सवारियों के साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं। एक महिला बार-बार अपना हाथ उसके गले पर ले जा रही थी, जबकि दूसरी महिला उसे अपनी बातों में उलझाए थी।
विज्ञापन

बखिरा में दोपहर एक बजे दोनों महिलाएं उतर गईं। शक होने पर उसका हाथ गले पर गया तो चेन गायब थी। वह शोर मचाते हुए टैक्सी से बखिरा उतर गई और महिलाओं का पीछा करने लगी। पुलिस चौकी पर मौजूद पंकज शाहू व प्रवेश कुमार दो पुलिस कर्मियों की मदद से पकड़ी गईं दोनों महिलाओं के बैग की तलाशी में चेन बरामद हुई।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के जातेडीहा- दुबौलिया निवासी संजू देवी व महुली क्षेत्र के टिकुईकोल निवासी रूपा के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें