फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

Tue, 13 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को विभिन्न स्थानों पर महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा की जानकारी दी। ग्राम चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। महिलाओं का आह्वान किया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया गंगा, दुधारा थाना के ग्राम लौकी लाल, पिपरा बोरिंग, खटियांवा, आलमपुर व दुधारा, महिला थाना ने गोला बाजार व मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, धनघटा थाना के ग्राम शनिचरा बाजार, बगही, गौवापार व मूडाडीहा, महुली थाना के ग्राम मुकुंदपुर, मेंहदावल थाना के ग्राम बारागद्दी, टडवरिया चौराहा व तहसील मेंहदावल, बखिरा थाना के ग्राम सभा चिरैयाडाड़, बेलहरकला के ग्राम अमथरी और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के देउरा व छिबरा गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें