फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाएं निडर होकर करें उत्पीड़न का विरोध, पुलिस की लें मदद

Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिलेभर में मिशन शक्ति के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, बैंक परिसरों, मंदिरों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय और महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें