फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान कहा गया कि महिलाएं निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्हें पूरी सुरक्षा पुलिस की तरफ से प्रदान की जाएगी।
पुलिस टीमों ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा गया कि वे किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित और विधिक निस्तारण का भरोसा भी दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने विधियानी मोड़, तामेश्वरनाथ और रामविलास इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। महिला थाना पुलिस ने जिला अस्पताल और बघौली में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। धनघटा पुलिस ने बसवारी गांव, बढ़गोखास और समोगर, महुली पुलिस ने सुक्खीपुर में अभियान चलाया।
मेंहदावल पुलिस ने डीएवी इंटर कॉलेज और ठाकुर में, बखिरा पुलिस ने आईकेएम इंटर कॉलेज नंदौर, बेलहरकला पुलिस ने लोहरसन तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बरदहिया बाजार और डिबा बाईपास में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें