संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जिलेभर में बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के शिकायत दर्ज कराने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया।