कंबल न मिलने से नाराज महिलाओं ने नाथनगर ब्लॉक पर प्रदर्शन करती महिलाए-संवाद
- फोटो : बांग्लादेश सरकार का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर सोमवार को नाथनगर गांव से पहुंचीं महिलाएं कंबल नहीं मिलने से भड़क गईं। प्रदर्शन कर गुस्सा का इजहार किया। कहा कि उन्हें कंबल की जरूरत है, लेकिन नहीं मिल पाया। राजस्व कर्मी और ब्लाॅक के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नाथनगर निवासी चंद्रावती देवी, कमलावती देवी, राजमती, कलूटा, सुभागी, जवाहिर, हरिराम आदि ने बताया कि रविवार को ब्लाॅक पर कंबल बांटा गया है। लेकिन जरूरतमंद को नहीं मिला। सोमवार को कंबल पाने की उम्मीद के साथ ब्लाक पर पहुंची है। लेकिन, ब्लाक के जिम्मेदार उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं। लेखपाल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूची में नाम तक दर्ज नहीं कर रहे हैं। महिलाओं का कहना था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सरकारी स्तर से भी कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। संवाद