संतकबीरनगर। एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में चार मामले की सुनवाई की। जानकारी के अनुसार ज्योती व शैलेन्द्र, मैसरजहां व मोहम्मद जमील, रूपा विश्वकर्मा व मनीष ठठेरा, राजमति व महेन्द्र रविन्द्र के बीच पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। संवाद