फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं का जागरूक होना जरूरी

विज्ञापन
मेंहदावल के बनकसिया में मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत जागरूक किया-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के बनकसिया पंचायत भवन व आरपीएपी इंटर काॅलेज जोरवा में मेंहदावल पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनारायण दीक्षित ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। उन्होंने कहा कि बेटियां फौलाद हैं, उन्हें अपने ताकत को पहचानना होगा।
उन्होंने कहा कि असुरक्षा महसूस होने पर 1090 पर कॉल करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने 112 इमरजेंसी रिस्पांस नंबर के उपयोग और उसकी त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि धोखेबाज अक्सर सीबीआई या अन्य एजेंसी के नाम पर लिंक भेजकर या माहौल बनाकर डिजिटल अरेस्ट का झूठा दावा करते हैं। इससे सभी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह, अनुराधा, प्रदीप कुमार, जितेंद्र यादव, मंजू, नितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें