फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिली पीड़िता, मिला न्याय का भरोसा

विज्ञापन
धनघटा थाने पर न्याय के लिए एएसपी से फरियाद करती पीड़ित महिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एसपी से मिली पीड़िता, मिला न्याय का भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार को धनघटा थाने पर पहुंचे एसपी से सेमरडाड़ी हांसडाड़ी निवासी पीड़ित महिला मिली और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने महिला की फरियाद सुनी और सीओ व एसओ को जांच कर समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सेमरडाड़ी हांसडाड़ी गांव निवासी बबिता रविवार को धनघटा थाने पर पहुंच कर यह आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी कि वह गांव निवासी रजनीश से वर्ष 2010 में शादी की थी। पति की मौत के बाद जब वह कानुपर से ससुराल लौटी तो ससुराली उसे घर में नहीं घुसने दिए। आरोप है कि उसे भगा दिए। सोमवार को जब एसपी थाने पर पहुंचे तो महिला ने उनसे मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने सीओ व एसओ को महिला को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। जबकि दूसरे पक्ष के मृतक रजनीश के चचेरे भाई राजीव दुबे ने बताया कि महिला कौन है और किसके बच्चे उसके पास है। इसका पता परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। जब चचेरे भाई रजनीश की मौत हो गई तो वह महिला पत्नी बनकर जायदाद लेने की नीयत से पहुंची है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि चचेरे भाई रजनीश की हत्या करा दी गई है। जिसकी जांच होनी चाहिए। सीओ अंबरीष भदौरिया ने कहा कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। यदि पीड़िता की बातों में सच्चाई मिली तो उसको न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें