फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के कोहलवा में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बनाने का माध्यम है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान पूरे समाज का कर्तव्य है।
महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र संचालित है। इन स्थानों पर महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। थाना में जाने यदि कोई परेशानी हो तो 112 पर डायल करें।
विज्ञापन

इस मौके पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल बदरे आलम, मेराज अली, सोनू पटेल, चंद्र शेखर यादव, प्रमीला देवी, मीना यादव, पूजा गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें