फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मंत्री का घेराव किया

Sun, 31 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत बीमापार निषाद बाहुल्य गांव है। यहां पर अभी भी लोगों के मकान छप्पर के है। सड़क, नाली का अभाव है।
विज्ञापन

 पंचायत चुनाव के दौरान मंत्री जब क्षेत्रीय भ्रमण पर इस गांव में आए थे तो लोगों ने विकास का मुद्दा उठाते हुए उनके सामने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर उन्होंने पंचायत चुनाव बाद गांव को लोहिया गांव का दर्जा दिलाने की बात कही थी। 
रविवार को ग्राम प्रधान जय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं मंत्री के घर बेलहर गांव में पहुंचकर घेराव करते हुए गांव में किए गए वादों को याद दिलाते हुए बीमापार को लोहिया गांव की सूची में सम्मिलित कराते हुए विकास कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

 महिलाओं की मांग पर क्षेत्रीय विधायक/मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने महिलाओं को मार्च बाद नए बजट में लोहिया गांव की सूची में बीमापार को सम्मिलित कराने का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाएं मानी।
विज्ञापन

 घेराव करने वालों में आरती निषाद, सोनमती, इंद्रावती, उषा, राधिका, बेलावती, शांति, कांती, रामबृक्ष, रघू, विरेंद्र, शलीम, सिंकदर, उर्मिला, इसरावती निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें