फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समूह की महिलाएं बना रहीं 20 हजार तिरंगा

विज्ञापन
पौली ब्लॉक के बछइपुर में तिरंगा झंडा बनाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। समूह की महिलाओं से बनवाया गया तिरंगा झंडा इस बार ब्लॉक से गांव तक फहरेगा। इसे बनाने के लिए समूह की महिलाएं तेजी से कार्य कर रही हैं। जिम्मेदारों के प्रेरित करने के बाद बछइपुर की समूह की महिलाओं ने झंडे बनाने का काम तेज कर दिया है।
बीएमएम सूर्यभान सिंह ने बताया कि बछइपुर में समूह द्वारा बीस हजार तिरंगा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसकी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं ने 13800 झंडा तैयार कर लिया है। शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए पे रात दिन लगी हैं। उन लोगों ने 14 अगस्त तक अपने लक्ष्य की जिम्मेदारी को पूरा करने का संकल्प लिया है। यहां तक कि समूह की महिलाओं ने आगे भी इसी तरह हर जिम्मेदारी को पूरा करने का जिम्मा लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बीस रुपया प्रति झंडा के हिसाब से ग्राम पंचायतों को बेचेंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे मजबूत बनेंगी। समूह की अध्यक्ष दीपा जायसवाल ने बताया कि झंडा बनाने का दायित्व मिला है। इसमें सरस्वती, रंगीत, उमा, निशा, सुधा, शीला, सत्या देवी, नीलम संगीता सहित तमाम महिलाएं बना रही हैं।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए अनवरत कार्य किया जा रहा है। पहली बार झंडा समूह की महिलाएं बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें