धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पति ने महिला को डांट दिया था। पति की डांट से नाराज होकर पत्नी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत जब घर पर बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां उसका उपचार किया गया तो हालत में सुधार हुआ, लेकिन अभी भी उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ धनघटा जयवर्धन सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। संवाद