फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की कुंडी से लटकता मिला शव

विज्ञापन
लोइयाभार गांव निवासी मृतक विजय लक्ष्मी के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव
- मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
- महुली थाना क्षेत्र के लोईयाभार के बनकठवा पुरवा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लोईयाभार के बनकठवा पुरवा में एक विवाहिता का शव घर में छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को उतारकर बाहर रख दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महुली क्षेत्र के लोईयाभार के बनकठवा पुरवा निवासी चंद्रशेखर उर्फ भोरई की पत्नी 26 वर्षीया विजय लक्ष्मी का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। मृतका की सास रमावती देवी के अनुसार वह भैंस चराने के लिए सीवान में गई हुईं थी। खाना खाने के लिए जब वह वापस घर लौटीं और दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुईं तो सन्न रह गईं। छत के कुंडे से बहू का शव लटक रहा था। शोर मचाने पर लोग जुट गए। सभी के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया। जानकारी पर पहुंचे गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरपरवा बाबू निवासी मृतका की मां फूलवासी व भाई चंद्रबली ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
-----
14 दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था पति
लोइयाभार गांव के बनकठवा पुरवा निवासी मृतका विजय लक्ष्मी का पति 14 जून को दिल्ली से वापस घर आया था। वह तीन जुलाई को दिल्ली जाने की तैयारी भी कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार विजय लक्ष्मी भी पति के साथ जाने की जिद्द कर रही थी। पति चंद्रशेखर उसे कुछ दिन बाद साथ ले जाने के लिए समझा रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मायके वालो ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
विजय लक्ष्मी की मौत की खबर सुनकर पहुंचे उसके मायके गोरखपुर जिला के बरपुरवा बाबू गांव निवासी मां फूलवासी व भाई चंद्रबली का कहना था कि छह वर्ष पूर्व विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। इसी मांग को लेकर कुछ माह पूर्व विजय लक्ष्मी का गला भी दबाया गया था। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। आरोप लगाया कि विजय लक्ष्मी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें