संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर के मोहनलालपुर मुहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने पांच सहयोगियों के साथ मिलकर एक महिला के घर पर धावा बोल दिया। उसकी बहन के वस्त्र फाड़ दिए तथा तीन महिला सदस्यों को मार-पीटकर घायल कर दिया।
उक्त महिला की बहन ने अपनी मां को धोखे में रखकर जमीन की वसीयत करवा ली थी, और उसके बाद बेच दिया था। इस मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहनलालपुर मुहल्ला निवासी हिना कौसर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बहन किस्मतुन्निशा से उसका विवाद चल रहा है। बिहार का निवासी फिरोज आलम जो गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानाक्षेत्र के भीटी में रहता है तथा भू माफिया है। वह फिरोज मेरी बहन के साथ मिलकर जमीन व मकान पर कब्जा करना चाहता है। गुरुवार को फिरोज आलम, नासिर हुसैन, किस्मतुन्निशा, शाबान हुसैन तथा उनके सहयोगी अमरेश त्रिपाठी आदि गोलबन्द होकर उसके घर पर आए और लाठी, डंडा राड आदि से मेरी बहन एक दूसरी बहन को मारने तथा निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। परिवार के अन्य सदस्य सना खातून, मैमुन्निशा व मतिउन्निशा को पीटकर घायल। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
हिना कौसर ने बताया कि उनकी बहन ने मेरी मां से 2001 में वसीयत करा लिया था। इसके बाद उस जमीन को बेच दिया। जबकि उस जमीन पर वह अपनी चार बहनों व पिता के साथ रह रही थीं।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।