फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा की दी जानकारी

Tue, 06 Feb 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने जगह-जगह महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। पुलिस टीम ने गांव, कस्बा, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर सभी को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाया।
विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास करने के साथ ही सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरोे की जानकारी दी। उनके बीच सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध के बारे में बताया।
कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी और सुरक्षा के संबंध में पंपलेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें