फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने की कार्याें की समीक्षा, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Tue, 06 Feb 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन सभागार में सोमवार देर रात थानों के पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिर व अभियोजन शाखा के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एसपी ने सभी थानों पर न्यायालय से संबंधित आर्डर बुक देखने वाले कर्मियों के कार्यों का हाल जाना। गोष्ठी के दौरान सेशन व लोअर कोर्ट के समस्त पैरोकारों को न्यायालय से मिलने वाले आदेशों एवं अपेक्षित समस्त आख्या व सूचनाओं को तय तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। आपरेशन शिकंजा, टाप-10, महिला संबंधी अपराधों, पाक्सो एक्ट, एक्शन प्लान व अन्य विचाराधीन वादों में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर प्रभावी पैरवी करने के लिए कहा। न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मुकदमे में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलवाने के आदेश दिए।
पैरवी रजिस्टर, काज लिस्ट, जमानत सूचना रजिस्टर, रिमांड रजिस्टर, न्यायालय आर्डर बुक आदि को समीक्षा करके उसे अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए। न्यायालय से जारी होने वाले सभी आदेशों का समय से तामीला कराकर नियत तिथि पर न्यायालय में उपलब्ध कराने के लिए बताया। इसके अतिरिक्त सभी के समस्याओं को सुनकर कर उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर, संयुक्त अभियोजक दयानंद पटेल, रीडर एसपी कृष्णदेव सिंह, प्रभारी निरीक्षक मानिटरिंग सेल जय प्रकाश दूबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय कार्य करने पर इनको मिला प्रशस्ति पत्र
न्यायालय में विचाराधीन अभियोग में प्रभावी पैरवी करके सजा दिलाने के लिए सराहनीय कार्य करने पर प्रभारी निरीक्षक मानिटरिंग सेल जय प्रकाश दूबे को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा थाना कोतवाली खलीलाबाद के पैरोकार हेड कांस्टेबल अरविंद शर्मा, थाना महुली के कांस्टेबल चन्द्रभूषण चौहान, थाना दुधारा के कांस्टेबल रविकांत कुमार तथा अभियोजन शाखा में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल शिवम त्रिपाठी, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार मौर्य व योगेंद्र कुशवाहा को भी प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें