फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मंगलवार को महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्हें शासन की योजनाओं व महिला सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के तामेश्वरनाथ व विधियानी, दुधारा थाना क्षेत्र के सिसवा फतेहुल्लाह, महदेव, रजगनपुर, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार व मगहर, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भोगीपुर स्थित स्कूल, थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम मुठईकला व खुर्द, बकौली खुर्द, मेंहदावल थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला, भीतरी टोला व ठाकुर द्वारा मोहल्ला में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट प्रदान कर जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें