संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कटाई गांव में दुकान पर बैठे एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचीं तीन महिलाओं को भी आरोपियों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कटाई गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 17 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि गांव के शंभू और राजकुमार वहां पहुंचे और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। संवाद