फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाओं को मिल रहा पूरा सम्मान : प्रतिभा

Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 70 सालों में बहुत प्रधानमंत्री आए और चले गए, पर नारी के शक्ति के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह अन्य किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। ये बातें बृहस्पतिवार को सांथा क्षेत्र के करमाकला गांव में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के बचत खाते खुलवाना, महिलाओं के नाम राशनकार्ड, मातृशक्ति के कल्याण का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व मेयर गोरखपुर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री को बधाई है। यह बिल नारी को मजबूत और सशक्त बनाएगा। आज हर क्षेत्र में महिला डंका बजा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर राशन कार्ड तक महिला के नाम पर है। सांसद ने प्रवीण निषाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार में महिला आगे बढ़ने के साथ सम्मान भी बढ़ा है। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में महिलाएं रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। पहले की सरकार जाति और धर्म देखकर योजनाओं का लाभ देती थी। आज हर क्षेत्र में सभी धर्म के लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, सर्वेश तिवारी, रणबीर पांडेय, रामसुभग दूबे, अनूप राय, विनोद दूबे, शशांकधर द्विवेदी, हरीश राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें