फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जनपद में जगह-जगह महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से संंबंधित हेल्पलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन


सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराध की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के समय माता मंदिर व मेंहदावल बाईपास, दुधारा थाना के पीएनबी सेमरियांवा, दरियाबाद व कथकपुरवा, महिला थाना ने गोला बाजार व मेंहदावल बाईपस, धनघटा थाना के उमरिया बाजार, खैरगढ व दौलतपुर, मेंहदावल के ग्राम अंजहिया बाजार व केवटलिया, बेलहरकला के महदेवा गांव महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें