फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्राम चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए सभी से बातचीत की। थानों की एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 व पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया। महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें