फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झंडा दिवस पर ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ

Sun, 23 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/नाथनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी संदीप कुमार मीना व एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस झंडा दिवस पर अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। स्वयं व अन्य पुलिसकर्मियों की वर्दी पर झंडा भी लगाया। एसपी व एएसपी ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से जारी संदेश को पढ़कर सुनाया। उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उधर, महुली थाने पर कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस ध्वज फहराकर पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि पुलिस झंडा हमें हमारे कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के प्रति हमारी अटूट निष्ठा की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह खाकी हमें पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के लिए मिली है। अन्याय को खत्म करना है। वह भी कानूनी दायरे में रहकर। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निष्पक्षता, साहस और समर्पण के साथ आम जनमानस की सेवा के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस बल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसआई सोमनाथ मिश्र, अशोक सिंह, शम्स तबरेज आलम, अरविंद यादव, ऋषभ शुक्ला, अजय कुमार मद्देशिया, अनुज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें