फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Thu, 18 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में बुधवार को महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्राम चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं और सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया।
विज्ञापन


पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, थानों कीएंटी रोमियो टीम ने विभिन्न गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी व ग्राम डड़वा, दुधारा थाना पुलिस ने दुधारा व उजियार, महिला थाना ने बडगो व बघौली, महुली पुलिस ने तीनहारी, थाना धनघटा ने छपरा मगर्वी, मेंहदावल पुलिस ने कुसफर व धौरापार, बेलहरकला पुलिस ने भटौली व बेलहरखुर्द में महिलाओं, बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निड़र होकर अपनी बात रखे और अन्याय के खिलाफ आवाज उठायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें