संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बूधाकला गांव में मजदूरी करने से मना करने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला और उसके दो बच्चों को पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में मुकामी थाने पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली खलीलाबाद थानांतर्गत बूधाकला निवासी इनारमती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 24 अप्रैल की शाम 6:30 बजे के करीब अपने खेत में अपनी बेटी अंजली व बेटे आदित्य के साथ काम कर रही थी। आरोप है कि गांव का भगवंत चौरसिया आया और कहा कि पहले मेरा भूसा और गेहूं की ढुलाई कर दो। कुछ देर बाद करने को कहा तो वह उसने मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया। मुझे बचाने के लिए बेटी और बेटे आए तो उसने उन दोनों को भी बुरी तरह से पीटा और जातिसूचक गालियां भी दी। संवाद