फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोबर फेंकने गई महिला का हाथ व पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के इमलीडीहा गांव में गोबर फेंकने गई महिला का मार-पीट कर हाथ व पैर तोड़ने का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने केस दर्जकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इमलीडीहा गांव निवासी सुग्रीव ने बताया कि 27 जुलाई को सुबह छह बजे उनकी पत्नी गायत्री देवी अपने जमीन पर गोबर फेंकने गई हुई थी। उसी दौरान गांव के ही मंगलम, दिवाकर, चंद्रमा, आकाश घात लगाकर झाड़ी में छिपे हुए थे। उक्त लोगों ने पत्नी पर हमला कर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना में गायत्री देवी का दोनों हाथ व एक पैर टूट गया। घटना देखकर गांव के तमाम लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें