फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे स्थित पुलिया के नीचे मिला शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 31 Jul 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के निकट पुलिया के नीचे मंगलवार की सुबह शख्स का शव मिला। सूचना मिलने पर मगहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर कार्रवाई पूरी करके शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्ट किया गया है। हाईवे पर कोई कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसके लिए पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि रसूलाबाद गांव के निकट हनुमान मंदिर के कुछ दूरी पर स्थित बने बंधे से सटे काले गेट के पास हाईवे पर बने पुलिया के नीचे किसी शख्स का शव पड़ा है। जिसके बाद वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किए। शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें