बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीवा निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना हुई तो अस्पताल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। क्षेत्र के जीवा गांव निवासी अनिता (35) पत्नी मेवाराम वर्ष की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ी। उसे उल्टी होता देख पड़ोसियों को विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका हुई तो सभी उसे तत्काल लेकर बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागे। चिकित्सक उपचार करने जा ही रहे थे कि उसकी मृत्यु हो गई। कुछ लोग ठंड लगने से मृत्यु होने की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल बांसी रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।