फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव की घटना
विज्ञापन




धर्मसिंहवा। क्षेत्र के हरैया गांव में एक महिला का शव शनिवार की शाम को संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटक मिला। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। घटना स्थान पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव में शनिवार दोपहर बाद शिवा को जब भूख लगी तो मां को खोजने लगा। मां ने पहले से कमरा बंद कर रखा था। परिवार के किसी सदस्य ने दरवाजा खोला तो लोगों ने देखा कि 27 वर्षीय राधिका साहनी पत्नी महेंद्र साहनी का शव पंखे से फंदे से लटका था। घटना की सूचना लोगों ने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना का बिंदुवार जांच कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें