फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के मेडरापार गांव में मंगलवार की रात एक महिला का शव घर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद एसओ राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेडरापार गांव में महिला के मौत की सूचना के बाद एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान संगीता (35) पत्नी सोनू निवासी ग्राम मेड़रापार थाना बखिरा के रूप में हुआ। वह अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतका संगीता की शादी लगभग 13 वर्ष पहले मेड़रापार गांव निवासी सोनू के साथ हुआ था। उसके चार बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से वह गांव में ही पति से अलग रहती थी। विवाहिता की मौत के बाद मेंहदावल से पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि शव कोपोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें