फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भिजवा दिया गया।
पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक करीब छह माह से शादी का झांसा देकर पुत्री का यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक व उसके परिवार के लोगों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष ने शादी का दबाव बनाया तो परिवार के लोगों ने युवक को कहीं बाहर भेज दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर मेडिकल कराने व प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें