फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

Sun, 25 Sep 2016 11:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के पडरहा गांव निवासी 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी दिलीप कुमार शनिवार की शाम को खेत में घास काटने जा रही थी। उसी बीच अचानक एक सांड़ ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। शांति देवी बचने का भरपूर प्रयास की लेकिन उसने प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां परिजन उन्हें एक प्राईवेट नर्सिग होम में भर्ती कराए। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर पर उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया इससे पूर्व इस बिगडै़ल सांड़ के हमले से छह से अधिक लोग घायल हो चुके है। इस सांड़ के आतंक से गांव के लोग दहशत जदा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें