फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन की दुकान से तीन लाख का जेवर ले भागी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला की हरकत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज के सहारे आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
गोला बाजार स्थित नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन की गहनों की दुकान से एक महिला लगभग तीन लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। महिला की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूर्व चेयरमैन के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपी महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा की मुखलिसपुर तिराहा के पास गोला बाजार में गहनों की दुकान है। बताया जा रहा है कि दिन में लगभग 2:10 बजे एक महिला मुंह पर मास्क लगाकर दुकान में पहुंची। दुकान में पहले से मौजूद दो लड़कियां सोने के गहने देख रही थीं। महिला उन दोनों के बगल में जाकर बैठ गई। सेल्स गर्ल उन दोनों लड़कियों को सोने का हार दिखा रही थी। इसी बीच उसका ध्यान हटने पर मास्क लगाई महिला ने डिब्बे में से एक हार निकालकर अपने पास छिपा लिया। इसके बाद महिला कुछ ही सेकंड दुकान में रुकी और निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के भाई हरिराम वर्मा के अनुसार, चोरी हुआ हार 52.380 ग्राम का है, जिसकी कीम दो लाख 99 हजार 400 रुपये है। हरिराम ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी महिला की पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें