फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केबल ब्लास्ट होने से एक घंटे प्रभावित रही आधे शहर की बिजली

Sun, 04 Feb 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-एक्सईएन कार्यालय के पास 11 केवी केबल ब्लास्ट
विज्ञापन

- फाल्ट मरम्मत करने के बाद बहाल की गई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के टाउन वन में रविवार को दिन में 11 केवी का केबल ब्लास्ट होने से एक घंटा से ज्यादा समय तक बिजली प्रभावित हुई। एक्सईएन कार्यालय के पास हुए फाल्ट के बाद खराब मौसम में कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया। जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
एक्सईएन बिजली कार्यालय के ऊपर से खलीलाबाद उपकेंद्र से 11 केवी का केबल लगाकर टाउन वन को बिजली आपूर्ति किया जाता है। खराब मौसम के बाद दिन में लगभग दो बजे के आसपास केबल ब्लास्ट हो गया। इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुआ। मामले की जानकारी कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को दिया। इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद फाल्ट अटेंड करने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने शहरवासियों को करीब एक घंटे बाद जाकर बिजली सप्लाई को बहाल किया। केबल फाल्ट होने से सरैया, गोला बाजार, शास्त्रीनगर, बंजरिया, बैंक चौराहा, मड़या, अचकवापुर मोहल्ले में बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन


चार घंटे तक चला लाइन अनुरक्षण का काम
इंडस्ट्रियल उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी पुलिस लाइन फीडर से संबंधित क्षेत्र सरौली, कलक्ट्रेट, बडगो मैलानी आदि की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बंद रही। साथ ही 33 केवी ओसवाल फीडर की लाइन को 12 बजे दोपहर से दो बजे दिन तक बंद रखा गया। जिससे उपकेंद्र से पोषित फीडर (टाउन तीन, पुलिस लाइंस, इंडस्ट्रियल, बघौली, मगहर, उतरावल और मान्यवर कांशी राम) बंद रहा। लाइन बंदी के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य किया। पेड़ से लगे तार की डालियों को काटा गया। साथ ही मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास 11 केवी लाइन का तार बदलने का काम किया गया।
विज्ञापन


टाउन वन में 11 केवी लाइन में केबल ब्लास्ट होने के वजह से बिजली आपूर्ति लगभग एक घंटे तक प्रभावित रही। औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सप्लाई ठप रही। इस दौरान लाइन पर अनुरक्षण का काम किया गया है। फाल्ट मरम्मत होने और अनुरक्षण का काम पूरा कराकर बिजली सप्लाई बहाल करा दिया गया।
- रणधीर मिश्र, एक्सईएन, खलीलाबाद डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें