फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के मंगेतर ने भाइयों के साथ महिला को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
इंद्रमती की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
साली के मंगेतर ने भाइयों के साथ महिला को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने किया हंगामा
आरोपी समेत तीन पर पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन का केस
धनघटा (संतकबीरनगर)। बहनोई को साली के मंगेतर को शराब पीने से मना करना महंगा पड़ा। उसने भाइयों के साथ बृहस्पतिवार को पहले युवक की पिटाई की। उलाहना देने गई उसकी मां को इस कदर मारापीटा कि वह बेहोश हो गई। शुक्रवार को घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
महुली क्षेत्र के गिठनी गांव निवासी ज्ञानदास ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में उसके साले घर आए। साले ने बताया कि बहन बबिता की शादी कोतवाली क्षेत्र के बसलोहिया निवासी अमरनाथ के साथ तय हो गई है, लेकिन लड़का शराब पीता है। वह अपने साले विशाल निवासी खजुआ थाना कोतवाली खलीलाबाद के साथ अमरनाथ को समझाने चला गया। अमरनाथ को फोन कर श्रीनगर स्थित मुर्गी फार्म पर बुलाया। बातचीत कर ही रहे थे कि अमरनाथ, सुरेंद्र, अमरजीत उनकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

इस बात को जब उसने घर पर बताया तो 45 वर्षीय मां इंद्रमती उलाहना देने गईं। उसी से नाराज होकर लोग उसकी मां को लाठी डंडे से मारने लगे। आरोप है कि अमरजीत ने लाठी से उसकी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। मां के नाक से खून बहने लगा और खून की उल्टी होने लगी। घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को मां इंद्रमती की मौत हो गई।
विज्ञापन

हंगामें की सूचना पर एसओ संतोष कुमार मिश्रा और एसआई उदयभान मिश्र सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की साली के मंगेतर ने भाइयों के साथ मिलकर महिला को मारापीटा। घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें