दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशनके वार्षिक चुनाव में नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी?
- फोटो : KHALILABAD
अध्यक्ष समेत नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
10 नवंबर को होना है सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन का 10 नवंबर को होने वाले चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान दीवानी न्यायालय परिसर में गहमागहमी रही।
चुनाव के सफल आयोजन के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामधनी ने बताया कि 10 नवंबर को सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद पर महीप बहादुर पाल, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष दो पद पर संतोष राय, महामंत्री पद पर चतुर जी शुक्ल, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, अजय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
शनिवार को भी नामांकन दाखिल होगा। 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके साथ ही एक और दो नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित है। चुनाव में नामांकन को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में काफी गहमा गहमी रही। इस दौरान सभी प्रत्यासी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं।