फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक से गिरी महिला, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 16 Mar 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ के पास शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन


कोड़रा गांव निवासी नेहा कुमारी बाइक से खलीलाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही बाइक तामेश्वरनाथ के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे नेहा के सिर पर गंभीर चोट लग गई। ईएमटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला को एडवांस सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें