संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के रेलवे माल गोदाम के पास से दो गाय चोरी होने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में पशु मालिक के शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार महेन्द्र कुमार चौधरी निवासी मुहल्ला शिवनगर कालोनी ने अपने शिकायत में बताया कि 14 मार्च को वह अपनी गाय को रेलवे माल गोदाम के पास चरा रहे थे। इसी बीच शाम करीब सात बजे वह गायों को वहां पर चरता हुआ छोड़कर अपने बगल में स्थित मकान चले गए। कुछ समय के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उनकी दोनों गायें वहां पर नहीं थी। पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरूकर दिया।