फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उंचहरा कला में संदिग्ध हालात में आग से झुलस कर महिला की मौत

Sat, 31 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के उंचहरा कला गांव में विवाहिता की आग से झुलसकर मौत हो गई। आग की चपेट में महिला कैसे आई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उंचहरा कला गांव के राम शब्द ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। राम शब्द की पत्नी सीमा देवी (45) सुबह 11.30 बजे करीब घर से आग की लपटों से घिरी चिल्लाती हुई घर बाहर निकली। आसपास के लोगों ने सीमा देवी को कंबल और रजाई ओढ़ाकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। एंबुलेंस से सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया और चौकी पुलिस बाघनगर को सूचना दी गई।
पुलिस चौकी प्रभारी सचिंद्रनाथ राय मौके पर पहुंचे। सीएचसी के डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही सीमा देवी की मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे राम शब्द करमा खान बिजली उपकेंद्र पर बिल का भुगतान करने निकला। अभी तीन से चार सौ मीटर गया था कि फोन से पत्नी के आग से झुलसने की सूचना मिली। महिला घर पर अकेली थी और उसके तीनों लड़के उदय राज (11), युवराज (9), अनुराग (7) सफियाबाद स्कूल गए थे। राम शब्द की यह दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मौत लगभग 12 साल पहले हो गई थी। पहली की पत्नी की मौत के राम शब्द ने सीमा देवी को खजनी से ब्याह कर लाया था। अच्छा खासा जीवन चल रहा था। चौकी पुलिस प्रभारी बाघनगर सचिंद्रनाथ राय ने बताया कि महिला सीमा देवी की मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें